Sheersh Sheersh
 
BHUMI SHODHAK

भूमिशोधक ह्यूमिक आधारित, मिट्टी का ह्यूमस व कार्बन स्तर सुधारने, मिट्टी की उर्वरता का कायाकल्प करने तथा फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिये प्रभावी ऑर्गेनिक उत्पाद है। भूमिशोधक सरलता से घुलनशील होने के कारण उर्वरकों के साथ एक सफल सलंयक है, जो यूरिया (नाइट्रोजन) व अन्य पोषक तत्वों को स्थिर करने और भारी धातुओं को चेलेट/बफर करने के लिए विशेष रुप से महत्वपूर्ण है।

फसलः भूमिशोधक सभी प्रकार की मिट्टी में तथा सभी फसलों जैसे गन्ना और फाइबर फसलों, कपास, मेन्था, दलहन, तिलहन, बागवानी, फूलों, सब्जियों, अनाज, आलू, औषधीय और सुगंधित फसलों (जड़ी बूटियों) में प्रयोग के लिये उपयुक्त है।

प्रयोग की मात्रा व विधिः भूमिशोधक 5 से 10 किग्रा प्रति एकड़ की दर से बुवाई/रोपण के समय, अथवा पहली सिंचाई से पहले मिट्टी, खाद, कम्पोस्ट या उर्वरक में मिलाकर।

लाभः 1. भूमिशोधक मिट्टी में ह्यूमस स्तर के सुधार व निर्माण के लिए एक प्रभावी कार्बनिक उत्पाद है। भूमिशोधक प्राचीन पौधों/ खनिजों का निस्सारित हिस्सा है जिसमे उच्च मात्रा में खनिज व पोषकीय तत्व विद्यमान हैं। 2. भूमिशोधक धीमी गति से रिलीज होने वाले ह्यूमिक एसिड एवं पोषक तत्वों के अनेक लाभ प्रदान करता है। 3. भूमिशोधक फसलचक्र के दौरान पोषक तत्वों को स्थिर करने व पौधों को समुचित पोषक तत्व उपलब्ध कराने में मदद करता है। 4. भूमिशोधक प्रारम्भिक चरणों में वनस्पति विकास को गति देता है और जड़ों द्वारा पोषण ग्रहण करने में सहायता करता है। 5. भूमिशोधक एक अत्यन्त प्रभावी मृदाशोधक है जो लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर मिट्टी में वांछित मृदा विन्यास निर्मित करता है। 6. भूमिशोधक मिट्टी में जहरीले और रासायनिक उर्वरकों के अवशेषों को चेलेट करके मृदा प्रदूषण और विषाक्तता को कम करता है। यह मिट्टी में जहरीले अवशेषों को अपघटित कर देता है। 7. भूमिशोधक अनुकूल मृदा पर्यावरण प्रदान करके केचुओं की संख्या में वृद्धि और उनके कामकाज को बढ़ावा देता है। 8. भूमिशोधक मिट्टी में ऑक्सीजन संचरण और कार्बन के स्तर में सुधार, रसायन संतुलन तथा कार्बन नाइट्रोजन अनुपात (C:N Ratio) को नियमित करता है। 9. भूमिशोधक मिट्टी को ढीली, भुरभुरी, नम और उपजाऊ बनाता है। 10. भूमिशोधक बेहतर जड़ विकास और पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। 11. भूमिशोधक पौधों की जड़ों द्वारा उर्वरकों के अवशोषण के लिए तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। 12. भूमिशोधक फसल की पैदावार, उपज की गुणवत्ता व स्वाद को बढ़ाता है, मिट्टी में स्वपोषी प्राकृतिक उर्वरता प्रणाली पुनः स्थापित करता है। 13. भूमिशोधक सूखा/ठंड की स्थिति में प्रतिरोध प्रदान करता है और फसलों में प्रतिकूल परिस्थितिरोधी क्षमता विकसित करता है, फसलों को सूखे और पाले से बचाता है। 14. भूमिशोधक एक शक्तिशाली लाभकारी बैक्टीरिया प्रमोटर है, कृत्रिम उर्वरक प्रयोग से मिट्टी में लाभप्रद बैक्टीरिया/कवक नष्ट हो गये हैं जिनकी संख्या बढ़ाने में यह बहुत प्रभावी है। 15. भूमिशोधक नाइट्रोजन स्थिरीकरण और नाइट्रोजन दक्षता/ प्रभाव में सुधार करता है। (यूरिया के साथ एक आदर्श योजक के रुप में उसके प्रभाव को बढ़ाता है)। 16. भूमिशोधक पोषक तत्वों के अवशोषण को बढाने में मदद करने के लिए एक उत्प्रेरक और प्राकृतिक चेलेटिंग एजेंट है। 17. भूमिशोधक पौधों के तेज विकास के लिए मिट्टी में लॉक-अप से फॉस्फेट मुक्त करता है। 18. भूमिशोधक मिट्टी में अपशिष्ट तत्वों (विशेषकर सोडियम), जहरीले रसायनों और भारी धातुओ को बफर/अवशोषित/अपघटित करता है। 19. भूमिशोधक पीएच मान से संबंधित समस्याओं को बेअसर/नियोजित करने में मदद करता है तथा पीएच मान नियमित तथा पीएच बफरिंग क्षमता को नियंत्रित करता है। 20. भूमिशोधक मिट्टी को उपजाऊ, नम, मुलायम, भुरभुरा और पोषक तत्वो से परिपूर्ण करता है, कार्बन सामग्री में सुधार करता है और मिट्टी में आक्सीजन संचार को बढ़ाता है। 21. भूमिशोधक जड़ों के विकास के लिए मृदा संरचना में सुधार करता है तथा जल और आक्सीजन संचार को बढ़ावा देता है। 22. भूमिशोधक फूलों में अर्क/इत्र तथा मेन्था में तेल की मात्रा में वृद्धि करता है। 23. भूमिशोधक पत्तियों में क्लोरोफिल की मात्रा बढ़ाकर प्रकाश संश्लेषण को गति देता है और पौधों के उपापचय को तेज करता है। पुष्पन एवं फलन में सुधार करता है। 24. भूमिशोधक मिट्टी की जल अवधारण क्षमता को बढ़ाता है। 25. भूमिशोधक पोषक तत्वों की एक विस्तृत श्रंखला एवं कार्बनयुक्त नमी प्रतिधारण क्षमता में सुधार करने वाला बहुत उच्चचेतन एक्सचेंज क्षमता (High Cation Exchange Capacity) वाला सूक्ष्मजीवों के अनुकूल Plant Electrolyte है।

 


 
HOME l ABOUT COMPANY l PRODUCTS l TERMS & CONDITIONS l MARKETING PLAN l PRODUCT RETURN POLICY l COMPLAINT/GRIEVANCE l CONTACT US